GST Rate Cut: अब पहले से सस्ते हुए Vespa और Aprilia स्कूटर, जानें कितनी घटी कीमत

भारत में GST 2.0 लागू होने के बाद अब 350cc से कम इंजन वाले टू-व्हीलर्स पर टैक्स घटा दिया गया है। इसका फायदा सीधे ग्राहकों को मिल रहा है। इसी वजह से Piaggio ने अपने Vespa और Aprilia स्कूटरों की कीमतों में कटौती कर दी है। यह नई कीमतें 22 सितंबर से लागू हो चुकी हैं।

ग्राहकों को कितना फायदा मिलेगा?

22 सितंबर से लागू हुए इस बदलाव के बाद अब Vespa और Aprilia स्कूटर पहले की तुलना में काफी किफायती हो गए हैं। खासकर त्योहारी सीजन में यह अपडेट ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि अब वे प्रीमियम डिजाइन और एडवांस फीचर्स वाले स्कूटर कम कीमत में खरीद पाएंगे।

Vespa स्कूटर की नई कीमत

GST 2.0 लागू होने के बाद Vespa स्कूटरों की कीमतों में काफी कमी देखने को मिली है। कंपनी के एंट्री लेवल मॉडल Vespa ZX की पहले एक्स-शोरूम कीमत ₹1,20,488 थी, जो अब घटकर ₹1,10,230 हो गई है। इसी तरह Vespa 125 की कीमत ₹1,33,820 से घटकर ₹1,22,427 हो गई है। अगर बात करें Vespa 125 Dual Colour की, तो यह अब ₹1,24,186 में उपलब्ध है, जबकि पहले इसकी कीमत ₹1,35,743 थी।

यह भी पढ़ें: TVS Apache RR 310 & RTR 310 अब 26,900 रुपये तक हुई सस्ती, देखिए नई कीमतें

इसी लाइनअप में Vespa S 125 भी शामिल है, जिसकी नई कीमत ₹1,27,185 है, जबकि पहले यह ₹1,39,021 में मिलता था। वहीं इसका Dual Colour वेरिएंट अब ₹1,28,481 में खरीदा जा सकेगा। 149cc वाले मॉडल्स की कीमतों में भी अच्छी-खासी कटौती हुई है। Vespa 149 पहले ₹1,48,956 का था, जो अब ₹1,36,273 में उपलब्ध है। इसका Dual Colour वर्जन ₹1,38,225 में मिलेगा। वहीं Vespa S 149 की कीमत अब ₹1,38,898 और इसका Dual Colour वेरिएंट ₹1,40,848 हो गया है।

प्रीमियम सीरीज की बात करें तो Vespa Tech 125 की कीमत पहले ₹1,94,216 थी, जो अब ₹1,77,679 रह गई है। इसी रेंज में Vespa 125 Qala भी समान कीमत पर उपलब्ध है। Vespa S Tech 125 अब ₹1,81,265 में खरीदा जा सकता है, जबकि पहले इसकी कीमत ₹1,98,135 थी। इसके अलावा Vespa Tech 149 और Tech 149 Qala की कीमत अब घटकर क्रमशः ₹1,90,123 और ₹1,90,122 रह गई है। वहीं Vespa S Tech 149 पहले ₹2,12,228 में आता था, लेकिन अब इसकी कीमत घटकर ₹1,94,155 हो गई है।

Aprilia स्कूटर की नई कीमत

केवल Vespa ही नहीं, बल्कि Aprilia स्कूटरों की कीमतों में भी कमी हुई है। Aprilia Storm पहले ₹1,20,260 में मिलता था, अब यह ₹1,10,865 में उपलब्ध है। इसी तरह Aprilia SR 125 की कीमत ₹1,19,999 से घटकर ₹1,10,180 हो गई है। वहीं कंपनी का लोकप्रिय मॉडल SR 175 अब ₹1,17,521 में खरीदा जा सकता है, जबकि पहले इसकी कीमत ₹1,27,999 थी।

Leave a Comment